BRICS Summit 2026 के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मुलाकात ने पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज कर दी है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच हुई इस बैठक को क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
ईरान-UAE मुलाकात पर ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दोनों नेताओं की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “I don’t care. यह उन पर निर्भर करता है। यह ठीक है।” ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और कई देश संघर्ष को खत्म कराने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं।
नवंबर तक खत्म हो सकता है ईरान-अमेरिका युद्ध
ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध इस साल खत्म हो सकता है, संभवतः नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के आसपास या उसके तुरंत बाद। आयरिश ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल और गैसोलीन की कीमतों में तेज गिरावट आएगी।
ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और लगातार संपर्क कर रहा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका केवल ऐसी डील स्वीकार करेगा जो उनकी शर्तों और अपेक्षाओं पर खरी उतरे।
पेजेशकियन बोले- समस्या UAE से नहीं, अमेरिका से है
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान को UAE या क्षेत्र के अन्य पड़ोसी देशों से कोई समस्या नहीं है। उनका विरोध खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनके इस्तेमाल को लेकर है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका इन्हीं ठिकानों से ईरान के लोगों, नेताओं और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।
BRICS Declaration में शांति की अपील
BRICS नेताओं ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। घोषणा में नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, देशों की संप्रभुता का सम्मान और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए स्थायी शांति स्थापित करने पर जोर दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



