BRICS Summit: ब्रिक्स समिट शुरू होने में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। लिहाजा BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। हालांकि BRICS बिजनेस फोरम और महिला बिजनेस अलायंस की बैठकें 11 सितंबर से शुरू होंगी। वहीं ब्रिक्स समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) के आने पर सस्पेंस बना हुआ है। चीन ने अभी तक शी जिनपिंग के समिट में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। जबकि रूस ने राष्ट्रपति पुतिन के शामिल होने की पुष्टि कर दी है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा (Lula da Silva) भी भारत आ रहे हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग से मंगलवार कहा कि चीन BRICS सहयोग को बहुत महत्व देता है और भारत के सफल सम्मेलन आयोजित करने का समर्थन करता है। हालांकि, उन्होंने चीनी डेलिगेशन या जिनपिंग की मौजूदगी पर कोई साफ जवाब नहीं दिया था।

दरअसल भारत ने अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग को 2026 BRICS समिट में आने का न्योता दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जिनपिंग ने मोदी के न्योते के लिए धन्यवाद दिया था और भारत की BRICS अध्यक्षता का समर्थन किया था। अगस्त में रायटर्स ने तीन सूत्रों के हवाले से बताया था कि जिनपिंग के समिट में आने की संभावना है। हालांकि 8 सितंबर तक चीन ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि शी जिनपिंग नई दिल्ली आएंगे या नहीं। अगर जिनपिंग भारत आते हैं तो यह सात साल में उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

मोदी-जिनपिंग की पिछली मुलाकात कब हुई?

मोदी और शी की सबसे हालिया आमने-सामने मुलाकात अगस्त 2025 में चीन के तियानजिन में SCO समिट के दौरान हुई थी। मोदी की यह चीन यात्रा 7 साल बाद हुई थी। दोनों नेता इससे पहले अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में BRICS समिट के दौरान मिले थे। अगर जिनपिंग नई दिल्ली आते हैं तो BRICS बैठक के अलावा भारत-चीन संबंधों के लिए भी यह अहम होगा।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m