British Bank Barclays Big Lay Off: छंटनी का दायरा प्राइवेट कंपनियों से निकलकर अब बैंकिंग सेक्टर में पहुंच गया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड और HSBC के बाद अब ब्रिटिश बैंक Barclays बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। Barclays ने 2026 के अंत तक 5000 नौकरियां खत्म करने का प्लान तैयार किया है। एआई, ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए Barclays ने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। बैंक ने छंटनी करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है।

बार्कलेज ने साल के आखिर तक इस बड़ी छंटनी की तैयारी के पीछे की वजह बताते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और कॉस्ट-कटिंग का हवाला दिया हैय़। जो बैंकिंग वर्कफोर्स को बदलते हुए नजर आ रहे हैं। बैंक को इस कदम से बड़े पैमाने पर लागत बचाने और टेक्नोलॉजी को मॉडर्न बनाने और AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Barclays अकेला लेंडर नहीं है, जो बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा कर रहा है। इससे पहले मई में स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा था कि उसने 2030 तक दुनिया भर में 7,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म करने की योजना बनाई है। मार्च में खबर आई थी कि HSBC करीब 20,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर विचार कर रहा है। जुलाई में VISA ने लगभग 2,600 नौकरियों या अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का 7% हिस्सा कम करने का ऐलान किया था।

छंटनी का कहां सबसे ज्यादा असर? 
ब्रिटिश बैंक Barclays मल्टीनेशनल बैंक और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो दुनिया के कई देशों में कारोबार करती है। अब इसने अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के लगभग 5% को हटाने का प्लान बनाया है। इसमें लगभग 1,000 नौकरियों पर पहले ही तलवार लटकी है। जबकि इस साल 2026 के आखिर तक 4,000 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। बैंक की ओर से प्लान की गई लगभग 60% कटौती से डेवलपर्स समेत सपोर्ट फंक्शन पर सबसे अधिक असर पड़ेगा।

भारतीय बैंकों में क्या चल रहा?
भारतीय बैंकों में भी एक अलग तस्वीर नजर आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank ने FY2025-26 को मिलाकर 13,000 से ज्यादा कर्मचारियों की कमी की गई है। ICICI बैंक के कर्मचारियों की संख्या में 6,633, HDFC बैंक के कर्मचारियों में 3,343 और एक्सिस बैंक के कर्मचारियों में लगभग 3,400 की कमी आई है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m