इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित डेवॉन काउंटी में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया है. ब्रिटेन में रॉयल नेवी का एक हेलिकॉप्टर सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान क्रैश हो गया. इसमे सवार 3 क्रू मेंबर की मौत हो गयी है. Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद सेना के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना बुधवार सुबह की है. इस बात की कान्फर्मैशन खुद रॉलय नेवी ने दी है.
अधिकारियों के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा किस कारण हुआ है। अभी इसकी जांच चल रही है. हादसा इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिम इलाके में स्थित डेवॉन काउंटी में हुआ है.
रॉयल नेवी का Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर सैन्य अभ्यास के दौरान बुधवार सुबह करीब 4 बजे क्रैश होकर एक खेत में गिर गया. हेलिकॉप्टर के गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसमे तीन क्रू मेंबर की मौत हो गई. रॉयल नेवी के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने बयान जारी कर इस बात की खुद पुष्टि दी है.
Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर रॉयल नेवी का एक बेहद भरोसेमंद व ताकतवर हेलिकॉप्टर में से एक माना जाता है. इसमे 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है इसे उड़ाने के लिए. इसमे 24 जवानों को एकसाथ ले जाने की क्षमता होती है. इसतरह के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल मुख्यतः समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों का मुकाबला करने के लिए किया जाता है. सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, समुद्री गश्त व सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भी यह रॉयल नेवी का Merlin Mk4 हेलिकॉप्टर सक्षम होता है.

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हादसे पर दुख जताया है. हादसा किस वजह से हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तकनीकी खराबी, मौसम या किसी दूसरी वजह से यह हादसा हुआ.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

