उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में स्थित एक पार्क में हुए खूनी हमले में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस (Delhi Police) ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लड़कों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना में 26 वर्षीय महिला देवकी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के अनुसार, हमले के दौरान उसे चाकू लगा, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि देवकी की शादी पवन नामक व्यक्ति से हुई है और वह दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली है। वहीं हमले में जान गंवाने वाले 30 वर्षीय युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, देवकी और सुनील अशोक विहार के खिम्मन सिंह पार्क में बैठे हुए थे, तभी वहां चार-पांच युवक पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवकों ने देवकी और सुनील पर चाकुओं से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में सुनील की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हुई देवकी को फेफड़े में चोट लगने की आशंका के चलते बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, खिम्मन सिंह पार्क में चाकूबाजी की घटना की सूचना दोपहर करीब 3:33 बजे PCR कॉल के माध्यम से मिली थी।
डॉक्टरों ने बताया- चाकू के 4 वार, महिला के फेफड़े में चोट की आशंका
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, हमले में घायल सुनील के शरीर पर चाकू के चार घाव मिले थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुनील के चेहरे पर चाकू का एक वार, छाती पर दो और कमर के पास एक घाव था। वहीं घायल महिला देवकी के शरीर पर चाकू के दो घाव पाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पीठ के ऊपरी हिस्से और निचले हिस्से पर चाकू लगा है। फेफड़े में संभावित चोट को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और सबूत जुटाए गए हैं। इसके अलावा हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल वारदात में शामिल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


