इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक कलयुगी जेठ ने अपनी ही बहू की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : बंद मकान में मिली खून से सनी लाश, फॉरेंसिक टीम को मिले चौंकाने वाले सुराग
क्या है पूरा मामला?
घटना शाहनगर थाना अंतर्गत बोरी चौकी के रेंगुवा गांव की है। बताया जा रहा है कि घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि सगे जेठ ने आव देखा न ताव और अपनी बहू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहां मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात का लाइव वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी महिला पर प्रहार कर रहा है। घटना के बाद से ही गांव और आसपास के इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़ें : एकतरफा इश्क की सनक! युवक ने POCSO एक्ट में जेल भेजने का लिया बदला, जमानत पर बाहर आते ही किशोरी की गला रेतकर की हत्या
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोरी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

