अंबाला: अंबाला में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर और बेहद संवेदनशील आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने चुपके से उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जबरन गर्भपात की दवाइयां खिलाई गईं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
पीड़िता मूल रूप से यमुनानगर की रहने वाली है और उसकी शादी अंबाला में हुई थी। शिकायत के मुताबिक, देवर ने कथित तौर पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया।
महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे जबरन गर्भपात की दवाइयां दीं। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले में पति की कथित संलिप्तता समेत परिवार के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



