Bundi Hospital News: बूंदी के जिला अस्पताल परिसर स्थित जनाना अस्पताल में रविवार, 9 अगस्त को एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान धनातरी गांव निवासी निशा के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल में इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

प्रसूता की मौत के बाद लेबर रूम के बाहर हंगामा
निशा को प्रसव के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि उसे अत्यधिक ब्लडिंग हो रही थी, लेकिन समय रहते स्थिति को गंभीरता से नहीं संभाला गया। परिजनों के मुताबिक, निशा काफी देर तक तड़पती रही और उपचार में देरी के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस और परिजनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
प्रसूता की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और लेबर रूम के बाहर जमा होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। इसी दौरान शव को ले जाने से रोकने पर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
नवजात सुरक्षित, परिजनों ने जांच की मांग की
परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार और चिकित्सकीय सहायता मिलती तो निशा की जान बचाई जा सकती थी। प्रसूता का नवजात सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, नवजात की स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि इलाज में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन की जांच के बाद ही प्रसूता की मौत के वास्तविक कारण और इलाज में किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं, यह स्पष्ट हो सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi IGI Airport पर बड़ा हादसाः दुबई से दिल्ली आ रही Emirates Flight से टकराया पक्षी, नोज में बना गड्ढा
- ‘करोड़पति शिवलिंग’ खुले आसमान के नीचेः 18 एकड़ जमीन और ट्रस्टियों की मनमानी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- अब डुप्लीकेट मतदाता का खेल नहीं चलेगा! मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद प्रशासन की कार्रवाई, अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
- दूध के रेट नहीं बढ़े तो होगा आंदोलन! 2 नवंबर को वीटा प्लांट पर जुटेंगे किसान-पशुपालक
- महाष्टमी पर नेपाल के गढ़ीमाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भारत से भी दर्शन करने पहुंच रहे भक्त
