रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। अगर आप सोचते है कि रील या लाइटर से से लोगों में खौफ पैदा करके डॉन बन जाएंगे तो बुरहानपुर पुलस का यह एक्शन आपके होश उड़ा देगा। शहर के गणपति नाका क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला पर नकली पिस्टल तान दी। महिला इतना डर गई कि स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरी। हालांकि बुरहानपुर पुलिस की मुस्तैदी से आरोपियों का यह फिल्मी स्टंट उन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे ले गया।

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों का तांडव: घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रही युवती से लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

पिस्टल की तर्ज पर चलाया लाइटर, सहम गई महिला

घटना शुक्रवार की है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज शनिवार शाम सामने आया। गणपति नाका थाना क्षेत्र के होटल मिडवे के पास एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर स्कूटी से गुजर रही थी। तभी तौहीद उद्दीन और उसका साथी आसिफ उर्फ अकरम वहां पहुंचे। तौहीद ने अचानक पिस्टल की तरह दिखने वाला एक लाइटर निकाला और महिला की तरफ तान दिया।

अचानक हुए इस हमले से सहमी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत जमीन पर गिर पड़ी। वह जैसे-तैसे बच्चे को संभालकर जान बचाने के लिए दूसरी तरफ भागी। आरोपी ने फिर से वही ‘पिस्टलनुमा लाइटर’ इस अंदाज में ट्रिगर किया, मानो सच में गोली चला रहा हो!

ये भी पढ़ें: दुकानदार को सिगरेट के पैसे मांगना पड़ा भारीः बदमाशों ने किया चाकू से ताबातोड़ हमला

गोली की आवाज नहीं आई तो खुली पोल, 24 घंटे में पहुंचे जेल

वारदात की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग और पुलिस शुरुआती दौर में यही समझे कि सच में गोली चली है। लेकिन जब गणपति नाका थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार और उनकी टीम ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की, तो किसी ने भी गोली की आवाज सुने जाने से साफ इनकार किया।

इसके बाद जब पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, तो पूरी पिक्चर साफ हो गई। बुरहानपुर पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात ही दोनों आरोपियों तौहीद उद्दीन और आसिफ को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से वही पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर भी जब्त कर लिया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m