इमरान खान, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुरहानपुर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां आदिवासी डांस प्रस्तुती के दौरान सांसद, विधायक, मेयर और कलेक्टर थिरके नजर आए। वहीं सांसद ने 70 साल में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की जमकर तारीफ भी की।

जिला मुख्यालय पर मप्र स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित किया गया समारोह के दौरान स्कूल बच्चों के व्दारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी यह प्रस्तुतिया आदिवासी लोक कला पर आधारित रही इस दौरान एक आदिवासी लोकगीत के मंचन के दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर की महापौर माधुरी अतुल पटेल और बुरहानपुर के नवागत कलेक्टर विवेक कुमार खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं मंत्री संपतिया उइके, साड़ी पहनकर बच्चों के साथ किया डांस; महिलाओं संग कबड्डी भी खेली

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि 70 साल में मप्र में जिस गति से बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में विकास हुआ। वह विकास गैर बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में नहीं हो सका।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m