रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। जिले के तहसील कार्यालय में जमादार पद पर कार्यरत दिनेश पाटील (50) ने अपने घर में कीटनाशक दवा पी ली। उनकी पत्नी ज्योति बाई ने तहसील के सहकर्मियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान करीब डेढ़ से दो बजे के आसपास दिनेश की मौत हो गई। घटना इंदिरा कॉलोनी स्थित उनके घर की है। 

READ MORE: ‘मदद कर दो मैडम…’ पति की गुहार बेअसर, सरकारी अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती मां ने दिया बच्चे को जन्म

पत्नी ज्योति बाई ने बताया कि उनके बीच कोई विवाद नहीं हुआ था। दिनेश दोपहर में खाना खाने घर आए थे। उस समय वह घर के दूसरे कमरे में पूजा कर रही थीं। जब बाहर आकर देखा तो दिनेश लड़खड़ा रहे थे। उन्होंने तुरंत सहकर्मियों को फोन लगाया। सहकर्मी घर पहुंचे और दिनेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

READ MORE: सिविल अस्पताल में शर्मसार करने वाली घटना: शव को कचरा वाहन में ले जाया गया; Video वायरल 

ज्योति बाई ने आगे बताया कि एक दिन पहले वे पैदल मुक्ताईनगर दिंडी यात्रा में गए थे और रात में ही वापस लौटे थे। किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ और दिनेश ने उन्हें कुछ भी नहीं बताया। तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने कहा कि दिनेश सोमवार को ऑफिस नहीं आए। बाद में पता चला कि उन्होंने कीटनाशक पी लिया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दिनेश तहसील कार्यालय में पदस्थ थे। लालबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m