रिजवान अंसारी, बुरहानपुर। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल मध्य प्रदेश की ओर से मंगलवार को बुरहानपुर में समान नागरिक संहिता बिल के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में काउंसिल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।

ये भी पढ़ें: खुदाई में मिले चांदी के पुराने सिक्के, मचा हड़कंप, सरिया लेकर पहुंचे ग्रामीण

“धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है कानून”

प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए UCC बिल को देश की विविधता के लिए खतरा बताया है। ज्ञापन में कहा गया कि UCC बिल देश की विविध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। इससे विभिन्न समुदायों के पर्सनल लॉ और धार्मिक मान्यताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान ने ‘विविधता में एकता’ को स्वीकारते हुए सभी धर्मों को स्वतंत्रता दी है। बिना सभी वर्गों के विश्वास और सहमति के ऐसा कानून थोपना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें: भैंस चराने पर छिड़ा महाभारत: कुल्हाड़ी-लाठी से हुआ खूनी वार, 5 लोग लहूलुहान, VIDEO वायरल

काउंसिल के नेताओं का तर्क है कि इस कानून से अल्पसंख्यकों की सामाजिक और धार्मिक पहचान को खतरा पैदा हो जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m