रणधीर सिंह परमार, छतरपुर। गांव देहात में खेत-खलिहान को लेकर कहासुनी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में भैंस चराने के विवाद में महाभारत हो गई। दो परिवारों के बीच ऐसा खूनी तांडव मचा कि देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखना महिला को पड़ा भारी: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े रकम, मैसेज आते ही ठगी का हुआ एहसास  

‘मेरी भैंस तेरे खेत में कैसे आई…’ और शुरू हो गया तांडव!

घटना छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम नकरयाखेरा की है। कहानी बिल्कुल मामूली सी बात से शुरू हुई थी लेकिन अंजाम बेहद खौफनाक निकला। जानकारी के मुताबिक दो ग्रामीण दूसरे के खेत में अपनी भैंस चरा रहे थे। खेत मालिक ने जब इसका विरोध करते हुए कहा कि भैंस को खेत से बाहर निकालो तो मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।

बात इतनी बढ़ी कि दूसरा पक्ष अपने परिजनों को लेकर मौके पर आ धमका और देखते ही देखते लाठी-डंडों व धारदार कुल्हाड़ी से सीधे हमला बोल दिया।

एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान

इस हमले में हरपा कुशवाहा, उनकी पत्नी, बहू, भतीजे और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: फर्जी कंसल्टेंसी का भंडाफोड़: पति करता था धोखाधड़ी, पत्नी के खाते में जाते थे रुपये; पुलिस ने बनाया आरोपी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट का यह खौफनाक मंजर किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घुवारा चौकी पुलिस ने पीड़ित हरपा कुशवाहा की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m