अमित मंकोडी, सीहोर/आष्टा। इंदौर-भोपाल राज्यमार्ग पर कोठरी के समीप भीषण बस हादसा हो गया। अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बस में फंसे हेल्पर को कटर से काटकर निकाला गया,जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सिंगाजी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसाः ओवरटाइम के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से कर्मचारी का
बस का टायर फट गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस चालक ने सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के लिए तेज ब्रेक लगाया। इसी दौरान बस का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।
केबिन में बैठे हेल्पर की मौत
इस हादसे में बस के केबिन में बैठे हेल्पर जो बड़ी पोलाई निवासी सुनील मुकाती (पिता रणछोड़ मुकाती) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

