सांकेतिक क्लिक हेडिंग:
पुष्पेद्र कुमार,चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से रोडवेज की एक बस चोरी होने का मामला सामने आया है। लोहारू सब डिपो की यह बस शुक्रवार रात अपने रूट के बाद स्टैंड पर खड़ी की गई थी। रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे वहां से पार कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस चोरी की गुत्थी पुलिस ने बस में लगे फास्टैग की मदद से चंद घंटों में ही सुलझा ली।
रात 9 बजे हुआ खेल
भिवानी रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि बस लोहारू से चरखी दादरी पहुंची थी। नाइट स्टे के लिए इसे स्टैंड पर खड़ा किया गया था। रात करीब 8 बजकर 53 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति बस लेकर रफूचक्कर हो गया। जब चालक और परिचालक को इस बात का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
फास्टैग ने बताई लोकेशन
बस चोरी होने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने बस के फास्टैग को चेक किया। बस जैसे-जैसे अलग-अलग टोल प्लाजा से गुजरी, उसके टोल कटने के संदेश रोडवेज अधिकारियों के मोबाइल पर आने लगे। इन संदेशों ने पुलिस को बस का पीछा करने में बड़ी मदद दी। टोल प्लाजा से मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस को पता चला कि बस राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर चुकी है।
चित्तौड़गढ़ में पकड़ी गई बस
चरखी दादरी सिटी थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पुलिस से संपर्क साधा गया। वहां के चंदोरिया थाना पुलिस की मदद से बस को रुकवाया गया। चरखी दादरी पुलिस की एक टीम अब राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी इस बस को लेकर इतनी दूर क्यों जा रहा था और इस घटना के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो शामिल नहीं है। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

