निशांत राजपूत, सिवनी। जिले के छपारा में सुपारी सप्लाई के नाम पर 35 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित वैभव शिवहरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र की एक फर्म के नाम पर उससे अलग-अलग किश्तों में करीब 35 लाख रुपये एडवांस लिए गए। जब वह माल देखने सांगली पहुंचा तो सुपारी की गुणवत्ता सैंपल से अलग मिली। जिसके बाद उसने सौदा रद्द कर दिया और अपनी राशि वापस मांगी।

आरोप है कि पैसे लौटाने का आश्वासन देने के बाद आरोपी फरार हो गए और उनके मोबाइल भी बंद हो गए। बता दें की ठगी करने के लिए आरोपियों ने बाकायदा महाराष्ट्र के सांगली में रेंट पर जगह ली थी। पीड़ित की शिकायत पर छपारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m