राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। देश की सियासत में इन दिनों मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion) के संभावित विस्तार को लेकर सुगबुगाहट बेहद तेज हो गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के खाते से एक और सांसद को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। चर्चा है कि हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
पंजाब का बड़ा चेहरा हैं तरुण चुघ
तरुण चुघ भाजपा संगठन का एक बेहद मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। वे मूल रूप से पंजाब से आते हैं और वहां पार्टी का एक बड़ा और प्रभावशाली चेहरा हैं। हालांकि, हाल ही में भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा भेजा था। दिल्ली के सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी कैबिनेट विस्तार में पंजाब और संगठन में उनके काम को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो दिल्ली दरबार में मध्य प्रदेश का दबदबा और अधिक बढ़ जाएगा।
अभी मध्य प्रदेश के ये 6 सांसद हैं केंद्र में मंत्री
वर्तमान में मोदी सरकार में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व बेहद मजबूत है। सूबे से कुल 6 सांसद (5 लोकसभा और 1 राज्यसभा) केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
1.शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री विदिशा (लोकसभा)
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालयगुना (लोकसभा)
3.डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीककेंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रीटीकमगढ़ (लोकसभा)
4.सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री)धार (लोकसभा)
5.दुर्गादास उईकेजनजातीय मामलों के मंत्रालय (राज्य मंत्री)बैतूल (लोकसभा)
6.एल. मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय (राज्य मंत्री)मध्य प्रदेश (राज्यसभा)
जॉर्ज कुरियन भी रहे मप्र के खाते से मंत्री
इससे पहले केरल से आने वाले भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन को भी मध्य प्रदेश के कोटे से ही राज्यसभा भेजकर केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।
मध्य प्रदेश को क्यों मिल रही है इतनी तरजीह?
लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप (सभी सीटें जीतकर) कर भाजपा ने इतिहास रचा था। राज्य में पार्टी के इस बंपर प्रदर्शन का इनाम केंद्र सरकार में मंत्रियों की संख्या के रूप में साफ दिखाई दे रहा है। अब तरुण चुघ के नाम की चर्चा ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उत्साह और बढ़ा दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

