Dharm Desk: आज के दौर में धन जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। बिना पैसे के न तो इच्छाएं पूरी होती हैं और न ही जीवन सुचारू रूप से चल पाता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति आर्थिक तंगी से बाहर नहीं निकल पाता।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे हालात में मंगलवार का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन से आर्थिक संटक दूर कर सकते है।

सबसे प्रचलित उपाय

मंगलवार को एक नारियल लेकर उसे 7 बार अपने सिर से उतारकर हनुमान मंदिर में चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है । ध्यान रखें कि मंदिर से निकलते समय पीछे मुड़कर न देखें।

लाल रंग का विशेष महत्व

इस दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और मिठाई अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते है। और भगवान की कृपा बनी रहती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

मंगलवार को किसी देवी मंदिर में लाल ध्वज चढ़ाना भी बेहद प्रभावी होगा है। लगातार 7 मंगलवार तक यह उपाय करने से धन के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

अनाज का दाल

साथ ही मंगलवार के दिन लाल वस्तुओं जैसे मसूर दाल, गुड़ या लाल कपड़े का दान करने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कुछ अलग और प्रभावी उपाय

  • 1.मंगलवार की सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें लौंग डालें। मान्यता है कि इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं।
  • 2.बंदरों को गुड़ और चने खिलाना भी शुभ माना जाता है, इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। धन लाभ के योग बनते हैं।
  • 3.मंगलवार की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर अपनी आर्थिक परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें।
  • 4.इसके साथ ही राम नाम का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m