Cab Booking New Rule: अगर आप Ola, Uber जैसी Cab Booking Apps का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने Motor Vehicle Aggregators को निर्देश दिया है कि कैब बुक करते समय या यात्रा शुरू होने से पहले Advance Tip मांगने वाला फीचर और Prompt ऐप से हटाया जाए. अब यात्री अगर ड्राइवर को Tip देना चाहते हैं तो यह विकल्प Ride पूरी होने के बाद ही दिया जाना चाहिए.

सरकार के मुताबिक कैब बुकिंग के दौरान “Choose an Add-on” या Advance Tip जैसे विकल्प यात्रियों को भ्रमित कर सकते हैं. कुछ यात्रियों को यह लग सकता है कि Advance Tip देने से ड्राइवर उनकी Ride जल्दी Accept कर लेंगे या उनकी Booking को प्राथमिकता मिलेगी. इसी वजह से सरकार ने यात्रा शुरू होने से पहले Tip मांगने वाले फीचर को हटाने का निर्देश दिया है.

Ride पूरी होने के बाद ही Tip का विकल्प (Cab Booking New Rule)

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक Tip का विकल्प यात्रा पूरी होने के बाद उपलब्ध कराया जाना चाहिए. Motor Vehicle Aggregators को अपने सभी Digital Platforms और Mobile Applications की समीक्षा कर Motor Vehicle Aggregator Guidelines, 2025 के Section 14.15 का पालन करने को कहा गया है.

इसका मतलब है कि कैब बुक करते समय या यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों को Tip देने के लिए Prompt नहीं किया जाना चाहिए. यात्री अपनी इच्छा के मुताबिक Ride खत्म होने के बाद Tip दे सकेंगे.

Tip की पूरी रकम Driver को मिलेगी

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि Ride खत्म होने के बाद यात्री अगर Tip देना चाहते हैं तो यह पूरी तरह उनकी Choice होगी. Tip देना अनिवार्य नहीं होगा.

खास बात यह है कि यात्री की ओर से Driver को दी गई Tip पर Cab Aggregator यानी कंपनी कोई Commission नहीं ले सकेगी. Tip की पूरी रकम Driver के खाते में जानी चाहिए.

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का मानना है कि Ride से पहले Advance Tip का विकल्प यात्रियों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है. कई यात्रियों को यह लग सकता है कि Tip देने से उनकी Ride जल्दी Confirm होगी या Driver Booking जल्दी Accept करेगा. इसलिए Tip को यात्रा के अनुभव के बाद देने का विकल्प रखना ज्यादा पारदर्शी माना गया है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H