प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आए दिन सेलिब्रिटी से लेकर राजेनता बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन का दौरा करते रहते हैं। इसी कड़ी में सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्‍योतिर्लिंग भगवान के दर्शन लाभ लिए।

यह भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सप्तनिक बाबा महाकाल का पूजन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्‍वागत एवं सत्‍कार किया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m