प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने कहा कि दर्शन कर ऐसा लगता है जैसे दूसरी दुनिया में पहुंच गए हो।
मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया शुक्रवार को उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। इसके बाद नंदी हाल में बैठकर विधि विधान से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंत्री निर्मला भूरिया का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: 17 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर चंद्र, त्रिशूल और डमरु अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
दर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल के दर्शन करने पर ऐसा लगता है मानो दूसरी दुनिया में पहुंच गए हो। श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं को सराहते हुए मंत्री भूरिया ने कहा कि महाकाल मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान पहुंची महाकाल के दरबार: बाबा के दर्शन कर भस्मारती में हुई शामिल, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

