NEET (UG)- 2026 की परीक्षा में पूर्व सम्मिलित अभ्यर्थियों से पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन ने उत्तराखण्ड राज्य की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम के आदेश जारी कर दिया है. यानी अब परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवा मिलेगी.
जारी आदेश के मुताबिक इस सुविधा के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. जिसके अनुसार-
परीक्षार्थी उत्तराखण्ड राज्य का स्थायी निवासी हो.
परीक्षार्थी को चयन संस्था के सक्षम प्राधिकारी द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र निर्गत किया गया हो.
परीक्षार्थी द्वारा यात्रा परिवहन निगम के द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बस द्वारा और निकटतम मार्ग से की जाएगी.
परीक्षार्थी द्वारा प्रदेश के अन्दर अपने गृह स्थान या वर्तमान प्रवास/पत्राचार के पते के स्थान से परीक्षा केन्द्र तक की यात्रा परीक्षा की तिथि के 2 दिन पूर्व से लेकर परीक्षा की तिथि तक की अवधि के दौरान की जाए और परीक्षा केन्द्र से परीक्षा समाप्ति की तिथि से 2 दिन के अन्दर अपने गृह स्थान या वर्तमान प्रवास, पत्राचार के पते स्थान तक की वापसी यात्रा की जाए.
इसे भी पढ़ें : श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील, कहा- अनावश्यक रूप से साथ ना लाएं शस्त्र
परीक्षार्थी को उक्त निःशुल्क आवागमन यात्रा सुविधा मात्र एक बार के लिए प्रदान की जाएगी. अन्य मामले में इसका वृतान्त नहीं लिया जाएगा.
अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के स्थान पर Soft Copy (Mobile) में भी परिचालक को दिखाया जाना निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होगा.
टिकट मशीन में निःशुल्क यात्रा Category में NEET (UG-2026) का Option बनाया गया है जिसमें परिचालक द्वारा अभ्यर्थियों को निर्धारित अंको का Roll No- अंकित किया जाएगा.
यदि किसी कारण से ई-टिकट मशीन में उक्त Option नहीं आता है तो परिचालक द्वारा Way bill पर अभ्यर्थी का Roll No, नाम व मोबाईल नम्बर नोट किया जाएगा.

