सुशील खरे, रतलाम। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा कार चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे बिना झंडा कैसे लहराया… लेडी सरपंच ने स्कूल में मचाया हंगामा, पति के साथ मिलकर शिक्षक से की अभद्रता
हादसे में एक 3 वर्षीय बालिका और 10 वर्षीय बालक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने झाबुआ से रतलाम की ओर जा रहे थे। रात करीब 11:30 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रजलिया पाड़ा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रक से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़, 20 रुपए से शुरू हुआ था विवाद
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस के साथ एसडीओपी ग्रामीण और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


