रेवाड़ी। राजस्थान के माढण में मंगलवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। गैलेक्सी जिम के पास एक स्कार्पियो गाड़ी बेकाबू होकर नाला पार कर गहरे गड्ढों में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े।

महिला ने किया हंगामा
कार के पास पहुंचने पर लोगों को पता चला कि गाड़ी एक महिला चला रही थी। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मदद के बजाय महिला ने वहां मौजूद लोगों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, महिला ने लोगों से गाली-गलौज की। इसके बाद उसने अपने परिचितों को फोन कर मौके पर बुलाया। आखिर में महिला अपनी कार वहीं छोड़कर वहां से चली गई।
रेवाड़ी से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक, महिला बहरोड से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर गाड़ी पर से उसका नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार यह महिला रेवाड़ी के किसी बड़े राजनीतिक चेहरे के बेहद करीब है। स्थानीय लोगों के लिए यह पूरी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर अलसुबह की इस रफ्तार के पीछे की हकीकत क्या थी और महिला ने लोगों से अभद्रता क्यों की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

