ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के उत्तर में स्थित न्यू कैसल में शनिवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े रग्बी प्रशंसकों की भीड़ में जा घुसी, जिससे बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए. न्यूकैसल नाइट्स रग्बी टीम का स्वागत करने के लिए सड़क पर फैंस खड़े थे. इसी दौरान एक कार भीड़ में घुस गई. घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने गाड़ी चला रहे 18 साल के युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि इस हादसे का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं माना जा रहा है.  घायलों में से पांच वर्षीय बच्ची और 67 वर्षीय बुजुर्ग की हालत नाजुक है.

ऑस्ट्रेलिया में अपनी पसंदीदा रग्बी टीम को चीयर करने सड़क पर खड़ी हजारों की भीड़ में अचानक एक कार घुस गई. हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ.  शनिवार को सिडनी के उत्तर में ‘न्यूकैसल नाइट्स’ रग्बी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सड़क पर खड़ी भीड़ में एक गाड़ी घुस गई, जिससे कई बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए.

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, घायलों में से पांच वर्षीय बच्ची और 67 वर्षीय बुजुर्ग की हालत नाजुक है. वहीं, दो अन्य बच्चियों समेत अन्य आठ घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

स्थिर स्थिति वाले घायलों में एक अन्य 5 साल की बच्ची और एक 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे के तुरंत बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कार चलाने वाले 18 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पूछताछ में जुटी है. रविवार को होने वाले रग्बी लीग फाइनल मुकाबले से पहले शनिवार सुबह एक बार फिर फैंस की भारी भीड़ सड़क पर टीम की बस को देखने और चीयर करने पहुंची थी.

शनिवार सुबह लोग टीम की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे जुटे थे तभी यह हादसा हुआ. रग्बी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सड़क किनारे जुटी भारी भीड़ मौजूद थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m