यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल पापारो 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल पापारो भारतीय समकक्षों के साथ साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे. इनमें डिजिटल बदलाव और नई तकनीकों का इस्तेमाल, क्षेत्रीय रणनीतिक स्थिरता बनाए रखना, रक्षा क्षेत्र में ऊर्जा की मज़बूती बढ़ाना और तेज़ी से प्रतिस्पर्धी होते टेक्नोलॉजी के माहौल में आगे बढ़ना शामिल है.
यात्रा का मकसद भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करना, सैन्य सहयोग बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करना है.
US पैसिफिक कमांड के एडमिरल सैमुअल पापारो भारत दौरे पर हैं. एडमिरल सैमुअल पापारो का मानना है कि एक सच्चे फौजी की असली जीत युद्ध लड़ने में नहीं, बल्कि उसे होने से रोकने में है. आज उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती चीन की आक्रामकता को थामना और ताइवान पर मंडराते युद्ध के बादलों को छांटना है.
सैमुअल पापारो अपनी 5 दिवसीय यात्रा के दौरान उभरती हुई टेक्नोलॉजी से लेकर समुद्री सुरक्षा तक, अमेरिका और भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रणनीतियों पर विशेष रूप से चर्चा करेंगें. बातचीत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नई उभरती तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा. इसके साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता बनाए रखना भी चर्चा का अहम मुद्दा होगा.
दोनों पक्ष Emerging Technologies से Maritime Security तक, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर जोर रहेगा. एडमिरल पापारो का दौरा Indian Ocean Region में अमेरिकी मौजूदगी और हितों की निरंतरता को भी रेखांकित करता. इस दौरे का एक महत्वपूर्ण पहलू समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक में सैन्य सहयोग रहेगा.
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करना और सैन्य सहयोग को गहरा करना है. भारत आने पर एडमिरल पापारो का जोरदार स्वागत किया गया. एडमिरल पापारो आज दुनिया की सबसे विशाल सैन्य कमान की अगुवाई कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में करीब 4 लाख सैन्य व असैन्य कर्मी, 5 एयरक्राफ्ट कैरियर, लगभग 200 युद्धपोत और 1,000 से अधिक आधुनिक लड़ाकू विमान तैनात.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

