दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के अंदर हमले को लेकर ईरान ने बड़ा दावा किया है. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि इजरायल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान की घटना नेतन्याहू और यूएई राष्ट्रपति बिन जायद की रची साजिश हो सकती है. चुनाव से पहले नेतन्याहू की स्थिति मजबूत करना और ईरान से नए टकराव का बहाना बनाना था. ईरान ने इस पूरे घटनाक्रम को फॉल्स फ्लैग बताया है और कहा कि इसकी साजिश नेतन्याहू और बिन जायद ने मिलकर रची थी.

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में जिस तरह आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश हुई, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. 

ईरान ने फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात की मिलीभगत बताया है. ईरानी मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक मकसद 7 अक्टूबर विवाद से ध्यान हटाना, चुनाव से पहले नेतन्याहू की स्थिति मजबूत करना और ईरान से नए टकराव का बहाना बनाना था.

ईरान के सरकारी द प्रेस टीवी ने अपनी रिपोर्ट में इस घटना के पीछे नेतन्याहू की साजिश का दावा किया है. इस रिपोर्ट के अनुसार घटना की जानकारी रखने वाले सूत्र ने दावा किया है कि नेतन्याहू की योजना आगामी चुनाव जीतने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ एक नई मुश्किल स्थिति में फंसाने की है.

दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का हाथ होने की आशंका जताई है, आरोप साबित होने पर जोरदार हमले की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस मामले की जांच कर रहा है और उन्हें मिल रही जानकारी के आधार पर ईरान की भूमिका हो सकती है. हालांकि, उन्होंने इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.

UAE ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वह यह पता लगाएगा कि हमले का किसी आतंकी मकसद से संबंध था या नहीं. UAE से तेल अवीव जा रही Flydubai फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. विमान में 182 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली नागरिक थे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m