अल्मोड़ा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, लमगड़ा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

चार लोगों की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: Uttarakhand Weather : चार दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज चमक का अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह, पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह, राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल और लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।