संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के करकेली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रसूता को कुछ लोग एक साथ अपने कंधे उठाकर कीचड़ से भरी हुई सड़क को पार करते हुए नजर आ रहे है।

READ MORE: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: बाराती तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 2 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

दरअसल वायरल वीडियो में मालती कोल पति सुनील कोल उम्र 28 वर्ष ग्राम देवरा को प्रसव पीड़ा हुई, इसके बाद उन्हें चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुचाने के लिए 108 एम्बुलेंस तो आई, लेकिन गाँव की दलदली रोड के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर गाँव से लगभग 5 किलोमीटर दूर खड़ी हो गई। पीड़िता को एम्बुलेंस तक पहुंचाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

READ MORE: बंद मकान से महिला-पुरुष के जले शव मिले, पति-पत्नी होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में जब प्रसूता मालती कोल की सास मुन्नी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गाँव से बहू को ऑटो में बैठाकर ला रहे थे। लेकिन जब ऑटो कीचड़ में फंस गया तो काफी दूर तक ऑटो को धक्का देकर लाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब ऑटो ने जवाव दे दिया तो बहू को कंधो में लादकर एम्बुलेंस तक लाया गया हैं। हमारे गाँव मे सड़क की काफी समस्या है। हमारे गाँव मे रोड नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m