रणधीर परमार, छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नौगांव थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

टीकमगढ़ से बांदा जा रही थी बारात

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बारात टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले जा रही थी। पिकअप में सवार सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी नौगांव के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

11 जुलाई महाकाल भस्म आरती: कण-कण के महादेव, सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित कर बाबा का  श्रृंगार

नशे में था ड्राइवर, आई झपकी

हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती घायलों का आरोप है कि पिकअप का ड्राइवर भारी शराब के नशे में था। नशे में होने के कारण गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वह रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।

MP MORNING NEWS: CM डॉ. मोहन इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ, 

गंभीर घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

डॉ. एन. के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में एक दर्जन से अधिक घायलों को लाया गया था। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घायलों में से चार की स्थिति काफी गंभीर थी, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का नौगांव अस्पताल में इलाज जारी है। घायल कन्हैया ने बताया कि- हम लोग टीकमगढ़ के मोहनगढ़ से बांदा बारात में जा रहे थे। ड्राइवर बहुत शराब पिए हुए था। हमने उसे मना भी किया था, लेकिन वह बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। अचानक उसे झपकी आई और सिद्धेश्वर मंदिर के पास गाड़ी पलट गई।

Weather Update: MP में अगले 3 दिन हल्की बारिश का दौर, किसानों को मिलेगी राहत,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m