भोपाल। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की रफ्तार अब थमने लगी है। वर्तमान में सक्रिय बारिश प्रणाली कमजोर पड़ रही है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 11, 12 और 13 जुलाई तक पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

READ MORE: MP MORNING NEWS: CM डॉ. मोहन इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ, मध्यप्रदेश में प्रमोशन ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस आज उम्मीदवार के नाम का कर सकती है ऐलान 

इन तीनों दिनों में ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा। आज यानी 11 जुलाई को सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

14 जुलाई से बदल सकता है मौसम का मिजाज

14 जुलाई से कुछ जिलों में फिर तेज बारिश के आसार दिख रहे हैं। पाकिस्तान के ऊपर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अगले सप्ताह मध्य प्रदेश में दिख सकता है। नया सिस्टम बनने के बाद कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

किसानों को मिली राहत

लगातार भारी बारिश के कारण खरीफ फसलों में जलभराव और गलन (सड़न) का खतरा बढ़ गया था। अब बारिश की तीव्रता कम होने से किसानों को राहत मिली है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में उचित प्रबंधन किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m