शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम कपड़ा रीसाइकलिंग प्लांट में आग लगने की घटना पर जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में जानबूझकर आग लगाने की बात कही है।

27 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: चंदन-ड्रायफ्रूट से सजे बाबा श्री महाकालेश्वर, श्रृंगार देख भक्त हुए भाव-विभोर

25 लाख की जली मशीन का था बीमा

बताया जाता है कि कपड़ा रीसाइकिल प्लांट 6 महीने से बंद पड़ा था। 1 महीने के अंदर तीन नोटिस 1 लाख का जुर्माना लग चुका था। सुबह मिल को तीसरा नोटिस मिला और रात में आग लग गई। 25 लाख की मशीन जली है जिसका बीमा था।

MP Weather : इस सीजन पहली बार 45 डिग्री पहुंचा तापमान, इंदौर-उज्जैन में रात में लू का अलर्ट,

आग लगने की टाइमिंग को लेकर सवाल

दरअसल राजधानी के अन्ना नगर स्थित कपड़ा रीसाइकलिंग प्लांट में आग लगी थी। डेढ़ सौ टन कपड़ा रीसाइकलिंग के लिए रखा था जिसमें आग लगी थी। आग लगने की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहा है। पीपीपी मॉडल के तहत प्लांट का संचालन मेसर्स फाइबरसाइकल टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी। कंपनी को 10 साल के लिए प्लांट दिया गया था लेकिन 6 महीने में ही प्लांट बंद हो गया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m