प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने भारी संख्या में एसपी आफिस पहुंचकर महिला सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्तमान सरपंच द्वारा पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि नहीं दी जा रही है। तकरीबन 15 लाख रुपए गबन करने के नाम से पूर्व सरपंच पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला सरपंच और उनके पति द्वारा गांव वालों को एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की बार बार धमकी भी दी जाती है। जिसकी शिकायत गांव वाले पहले भी कर चुके हैं।

narayana

वहीं मारपीट के मामले में ग्रामीणों ने बताया कि पहले सरपंच और सरपंच पति राहुल चंद्राकार द्वारा गांव वालों के साथ मारपीट की गई जिसके बाद गांव वालों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर गंगा गांव वालों ने आज एसपी आफिस में शिकायत की और महिला सरपंच और उनके पति पर कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m