इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश खंडवा जिले के मूंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव में गोवंश के मांस और अवशेष मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

READ MORE: MP सड़क हादसे में 2 मौत 6 घायलः सिवनी में तीन बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, घायल जिला अस्पताल रेफर

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी लिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे खंडवा-मूंदी रोड जाम करेंगे। साथ ही भूख हड़ताल जैसे आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

READ MORE: Twisha Sharma Suicide Case: सास-पति को 14 दिन की जेल, कोर्ट ने 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ग्रामीणों का कहना है कि बड़ियातुला गांव में गोवंश के मांस और अवशेष मिलने की सूचना ग्राम सिहाड़ा के युवाओं ने दी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस थाना जावर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मामले में और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि नियमों के तहत आगे की कठोर कार्रवाई की जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m