रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं को कथित तौर पर अवैध वध और बिक्री के लिए क्रूरता पूर्वक रखने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 450 गौवंशीय पशुओं का चमड़ा और बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद की हैं। इसके साथ ही 84 गौवंशीय पशुओं को भी बरामद किया गया, जिन्हें बाद में लोगों के बीच वितरित किया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद चमड़े और हड्डियों की विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई है। मौके पर पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस की निगरानी में चमड़े और हड्डियों को सुरक्षित रखा गया है। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में इनके नमूने लिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत
पुलिस के अनुसार मामले में मिन्हाज कुरैशी, अकबर कुरैशी, अफसर कुरैशी, असगर कुरैशी, सोनू कुरैशी, अरमान अली, असलम कुरैशी, बुलंद कुरैशी, सैफुल्लाह कुरैशी, सुहेल कुरैशी, मंजूर कुरैशी, एकराम कुरैशी, इबरार कुरैशी, मासूम कुरैशी, अलाउद्दीन कुरैशी, फिरोज कुरैशी, अफजल कुरैशी, दानिश कुरैशी, बबलू कुरैशी, अशफाक कुरैशी, तन्नू कुरैशी, मुन्नू कुरैशी, गुफरान कुरैशी, कैशर कुरैशी, राजू कुरैशी, जावेद कुरैशी उर्फ पलटा, इमरान कुरैशी, फारूक कुरैशी, शाहिद कुरैशी, मजीद कुरैशी, कमाल कुरैशी और शहनवाज समेत अन्य के नाम सामने आए हैं।इनमें अधिकांश लोगों का पता कुरैशी मोहल्ला, डोरंडा बताया गया है।
संगठित तरीके से पशुओं को रखने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि गौवंशीय पशुओं को संगठित तरीके से चोरी कर उनके वध और बिक्री के उद्देश्य से रखा जाता था। मामले में पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। नामजद लोगों की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।


