इंदौर। मध्य प्रदेश केइंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में मृतिका के पति,सास और ससुराल पक्ष को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि करीब एक महीने पहले सीमा जैन ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
READ MORE: प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: नाबालिग लड़की से शादी की जिद्द, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
जानकारी के मुताबिक आरोपी ससुराल पक्ष खरगोन जिले के कसरावद का रहने वाला है, जो शादी के बाद से ही विवाहिता को कम दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से यातनाएं दे रहा था। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था, इसलिए विजय नगर थाना पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम कर मामले को बेहद बारीकी से जांच में लिया था।घटना के करीब 1 महीने बाद पुलिस की विस्तृत मर्ग जांच में कई पुख्ता और चौंकाने वाले साक्ष्य सामने आए हैं।
READ MORE: इंसानियत शर्मसारः जिला अस्पताल मंदिर के पास मिली 4 दिन की लावारिस नवजात बच्ची, बैग में थी दूध की बोतल
पुलिस ने मृतिका के मायके पक्ष और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए, तो पूरी कहानी साफ हो गई। शादी के बाद से ही उसका पति अमन जैन और सास सुनीता जैन कम दहेज लाने की बात को लेकर उसे लगातार ताने मारते थे और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष की इसी रोज-रोज की यातना से तंग आकर आखिरकार सीमा ने अपने मायके में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

