बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान प्रकाश बारेला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात करीब 2 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह तक वहीं बैठा रहा।
READ MORE: सोने की चेन पर झपटा, महिला अड़ गई… मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग पर हमला, आधी चेन लेकर भागे लुटेरे
घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए, जिससे वहां लोगों की भीड़ लग गई।
READ MORE: इंसानियत शर्मसारः जिला अस्पताल मंदिर के पास मिली 4 दिन की लावारिस नवजात बच्ची, बैग में थी दूध की बोतल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। इसी मांग को लेकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारियों द्वारा युवक को समझाने और शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की स्थिति पर नजर बनी हुई है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

