उमेश यादव, सागर। BJP पार्षद पति के द्वारा अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के संबंध में पुलिस को प्राप्त एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
READ MORE: भोपाल रिटायर्ड दंपति मर्डर केस: पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम, अभी तक नहीं लग सका हत्यारों का सुराग
दरअसल सागर नगर निगम के शुक्रवारी वार्ड से भाजपा की पार्षद किश्वर बी के पति और पूर्व पार्षद बबलू कमानी का तलवार से केक काटते हुए वीडियो सामने आया था, वीडियो में बबलू अपने समर्थकों के बीच तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग तलवार लहराते भी दिखाई दे रहे हैं, वीडियो की शिकायत सामने आते ही गोपालगंज थाने में बबलू कमानी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।
READ MORE: नदी के तेज बहाव में बही कारः पुल पार करते वक्त हादसा, कार सवार तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार पुलिस को इस वीडियो के संबंध में एक शिकायती आवेदन मिला था जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

