चेन्नई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आद्यार शाखा के ब्रांच मैनेजर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है.  पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कायलविझी अलागिरी के खिलाफ चेन्नई के अड्यार स्थित SBI शाखा के बैंक मैनेजर पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) नेता एमके अलगीरी की बेटी कयल्विझी अलगीरी हैं. बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने करुणानिधि की पोती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

20 जुलाई 2026 को अड्यार स्थित SBI की NRI ब्रांच के बैंक मैनेजर के ऑफिस रूम में बातचीत के दौरान तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयालविझी ने कथित तौर पर उनके गाल पर थप्पड़ मारा. यह घटना बैंक मैनेजर के ऑफिस रूम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी.

पुलिस के अनुसार, शनिवार को घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया गया. जिसके बाद ब्रांच के बैंक मैनेजर की ओर से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के बताया कि यह घटना 21 जुलाई 2026 को हुई जब अलगीरी अपनी बिल्डिंग में लगे खराब लिफ्ट की मरम्मत को लेकर बैंक मैनेजर हरशीन सिंह से बात करने आईं. दिलचस्प बात यह है कि बैंक की शाखा उसी कमर्शियल बिल्डिंग में है, जिसकी मालकिन कयल्विझी हैं.

पुलिस के अनुसार यह विवाद इमारत में खराब पड़ी लिफ्ट को लेकर हुआ था. मैनेजर ने लिफ्ट ठीक कराने की बात कही जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. गुस्से में कयल्विझी ने मैनेजर को थप्पड़ मार दिया. मामले की शिकायत देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया कि उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें थप्पड़ भी मारा गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m