देश भर में नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच 25 जुलाई 2026 को आखिरकार छात्रों की मांग के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें अतिरिक्त प्रभार सरकार की तरफ से सौंपा गया है. शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का रिएक्शन आया है.

शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाते हुए प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

शिक्षामंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रल्हाद जोशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने  पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं. पिछले चार-पांच सालों में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया और कई महत्वपूर्ण पहल की गईं.

प्रहलाद जोशी ने कहा, मैं कर्तव्य और विनम्रता की भावना के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं. मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं. जोशी को उनके उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान देश में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं. जोशी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की भी तारीफ की. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, मैं अपनी पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश करूंगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m