Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 जुलाई 2026) की खबरों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्हाद जोशी को चार्ज; कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म; पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो ने रचा नया कीर्तिमान; मोहन भागवत ने पीएम मोदी को नसीहत दी प्रमुख रहा।

1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रल्हाद जोशी को चार्ज

देश भर में नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। ताजा जानकारी के अनुसार उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसी के साथ मोदी सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। फिलहाल वे उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Pralhad Joshi मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री रहे है। इसके अलावा वह कोयला और खदान मंत्री भी रहे है।

पढ़े पूरी खबर……

2. कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म

सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच चली बैठक के बाद CJP ने जंतर मंतर पर अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। कान्स्टिटूशन क्लब से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं।

पढ़े पूरी खबर……

3. पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो ने रचा नया कीर्तिमान

पीएम मोदी के सेल्फी वीडियो ने नया कीर्तिमान रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेल्फी वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर महज 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 303 करोड़ व्यूज मिले। साथ ही 15 मिलियन लाइक्स और 1.3 मिलियन कमेंट्स मिल चुके हैं। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का सेल्फी वीडियो इंस्टाग्राम पर धमाल मचाते हुए चंद घंटों में ही दुनिया में कम समय में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया। वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स भी जुड़ गए।

पढ़े पूरी खबर……

4. मोहन भागवत ने पीएम मोदी को नसीहत दी

नीट पेपर लीक और मांगों को लेकर युवाओं के धरना-प्रदर्शन पर आरएसएस चीफ (RSS Chief) मोहन भागवत ने पहली बार अपनी बात रखी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देश में मचे हंगामे के बीच संघ प्रमुख (Sangh chalak) मोहन भागवत ने पीएम मोदी को नसीहत दी। मोहन भागवत ने कहा कि अब नई पीढ़ी सवाल पूछती है। उनको तर्क से जवाब देना पड़ता है। इनसे संवाद करने की जरूरत है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

 CJP की नए शिक्षा मंत्री को चेतावनी दीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुआ संघर्ष केवल शुरुआत है और आने वाले समय में पार्टी देशभर में युवाओं की आवाज उठाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

CAA से लेकर किसान और कॉकरोच आंदोलन तकः  ‘कॉकरोचों’ के सामने मोदी सरकार झुक गई है। कॉकरोच आंदोलन के आगे झुकते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा (Dharmendra Pradhan Resignation) दे दिया है। इसी के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। खास बात यह है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पहले भी कॉकरोच आंदोलन से ज्यादा बड़ा सीएए आंदोलन (CAA movement) और किसान आंदोलन (Farmers movement) था। इसके बाद भी किसान और सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी सरकार में किसी भी मंत्री का इस्तीफा नहीं दिलवा सके थे। सरकार लंबे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद अपने किसी केंद्रीय मंत्री को हटाने के लिए तैयार नहीं हुई थी। वहीं कॉकरोचों’ ने पूरा गेम बदल दिया। (पूरी खबर पढ़े)

 एक हफ्ते में 3,300 रुपए चढ़ा सोना, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तारः  पिछले एक सप्ताह में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। लगातार गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में आई तेजी ने निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ा दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, 17 जुलाई से 23 जुलाई के बीच सोने का भाव करीब 3,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा, जबकि चांदी में करीब 6,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या अब सोने-चांदी में नई तेजी शुरू हो चुकी है या अभी भी निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m