शब्बीर अहमद, भोपाल। CBI arrests CGST Superintendent: राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CGST अधीक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से उसके कारोबार में बाधा न डालने और गाड़ियों को न रोकने के एवज में हर महीने 2 लाख की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत मिलने के बाद CBI ने इस मामले में 10 अक्टूबर को औपचारिक रूप से केस दर्ज किया था। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी अधीक्षक को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

भोपाल और कानपुर में ठिकानों पर छापेमारी, 72.50 लाख कैश बरामद

रिश्वतखोरी के खुलासे के बाद सीबीआई ने भोपाल और कानपुर स्थित आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ सर्चिंग और छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी को भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m