CBI Raid In Bengal: पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी (PNB) धोखाधड़ी मामले में बंगाल में सीबीआई ने रेड मारा है। CBI ने पश्चिम बंगाल में तीन बैंक धोखाधड़ी मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता में 8 ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। जिसमें मेसर्स तांतिया कंस्ट्रक्शन, मेसर्स ब्रह्म अलॉयज और मेसर्स अमृत फीड्स लिमिटेड शामिल हैं। तांतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। जांच जारी है।

ये मामला पंजाब नेशनल बैंक को करीब 73 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने बैंक से ली गई कैश क्रेडिट और टर्म लोन सुविधाओं का गलत इस्तेमाल किया। कंपनियों ने कंपनी ने ऋणदाताओं की अनुमति के बिना अपनी कुछ संपत्तियां बेच दीं। इससे बैंक को कुल ₹191 करोड़ का नुकसान हुआ है।

जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने बैंक से प्राप्त धनराशि को अपनी सहायक और सहयोगी कंपनियों में लंबी अवधि की पूंजी जरूरतों के लिए लगाया और अन्य खातों के जरिए बड़ी रकम ट्रांसफर की। ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। जांच जारी है।

तीनों मामलों में पीएनबी को 191 करोड़ का नुकसान

यह मामला पीएनबी को करीब 60 करोड़ रुपये के नुकसान से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने बैंक से कारोबार चलाने के लिए मिली धनराशि का दुरुपयोग किया, उसे अपने इस्तेमाल में लिया और सहयोगी व संबंधित कंपनियों के फायदे के लिए फंड डायवर्ट किया। कंपनी ने ऋणदाताओं की अनुमति के बिना अपनी कुछ संपत्तियां बेच दीं। इन तीनों मामलों में पंजाब नेशनल बैंक को हुए कथित नुकसान की कुल राशि करीब 191 करोड़ रुपये है. सीबीआई मामले की आगे जांच कर रही है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m