अजय सैनी, भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर मंगलवार को NSUI ने प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष मंजीत लांग्यान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में रोष जताया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने परीक्षा परिणाम, डीएमसी, री-अपीयर फॉर्म, फीस, परिवहन और कैंटीन समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मंजीत लांग्यान ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी एक छात्र संगठन की जागीर नहीं है। यह सभी विद्यार्थियों का है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्षता की मांग की।

ABVP कार्यक्रम में रजिस्ट्रार के शामिल होने पर सवाल

मंजीत लांग्यान ने कुलसचिव के एक राजनीतिक छात्र संगठन ABVP के कार्यक्रम में पटका पहनने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी से सभी छात्र संगठनों के प्रति निष्पक्ष और तटस्थ व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

ABVP कार्यक्रम में रजिस्ट्रार के शामिल होने पर सवाल

मंजीत लांग्यान ने कुलसचिव के एक राजनीतिक छात्र संगठन ABVP के कार्यक्रम में पटका पहनने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी से सभी छात्र संगठनों के प्रति निष्पक्ष और तटस्थ व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

उन्होंने ABVP और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच कथित मिलीभगत, पक्षपात और विशेष संरक्षण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि यदि किसी नियम या सेवा आचरण का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए।

परीक्षा और डीएमसी से जुड़ी ये मांगें

NSUI ने मांग की कि परीक्षा परिणाम में नाम, अंक या विश्वविद्यालय स्तर की किसी भी गलती को नि:शुल्क और तय समय में सुधारा जाए। पुनर्मूल्यांकन का परिणाम 20 दिनों के भीतर जारी करने की मांग की गई।

इसके अलावा लंबित डीएमसी तुरंत उपलब्ध कराने और उन्हें डिजिलॉकर पर अपलोड करने की मांग रखी गई। री-अपीयर फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के साथ अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग भी की गई। छात्रों ने बढ़ी हुई परीक्षा और री-अपीयर फीस वापस लेने की मांग की।

नए परिसर के लिए बस और कैंटीन की मांग

ज्ञापन में प्रेमनगर स्थित नवीन परिसर के लिए भिवानी बस स्टैंड से पर्याप्त बसें चलाने की मांग की गई। छात्रों ने ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। प्रदर्शन में तोशाम, भिवानी, बवानी खेड़ा और लोहारू समेत विभिन्न क्षेत्रों के कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m