CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आने वाला है। इसे लेकर सीबीएसई की तैयारियां पूरी हो गई है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट को लेकर डिजिलॉकर ने बड़ा अपडेट दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड IT की तरफ से संचालित डिजिलॉकर (DigiLocker) ने साेशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्दी ही अपलोड होने वाला है। स्टूडेंट्स बिना APPAR ID के भी डिजिलाॅकर से सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

दरअसल सीबीएसई बिना किसी पूर्व सूचना के रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में डिजिलाॅकर की तरफ से जारी अपडेट महत्वपूर्ण है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि अब सीबीएसई किसी भी समय 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।  छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आइए, जानते हैं कि डिजिलॉकर ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट को लेकर और क्या अपडेट जारी किया है। कैसे 12वीं का रिजल्ट देखा जा सकता है। साथ ही जानते हैं कि इस बार मूल्यांकन में क्या बदलाव हुए हैं।

डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • उसके बाद एजुकेशन या सीबीएसई सेक्शन में जाएं।
  • अब CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 या कक्षा XII की मार्कशीट चुनें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स भरें।
  • उसके बाद रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब अपना रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर लें।

उमंग ऐप पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

  • प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • सेवाएं सेक्शन में जाएं और CBSE पर टैप करें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके OTP या MPIN के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें।
  • डिटेल्स को सबमिट करें।
  • आपका CBSE कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

मैसेज से भी जान सकते हैं अपना परिणाम

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आ गया और अगर आपका इंटरनेट नहीं चल रहा या वेबसाइट ओपन नहीं हो रही तो आप बिना इंटरनेट भी CBSE 12वीं परिणाम जान सकते हैं। इसके दो तरीके हैं-
SMS- आपको cbse10, अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 इसपर सेंड करना होगा।
IVRS- दिल्ली के लोग 24300699 पर और देश के अन्य जगहों से स्टूडेंट्स 011 – 24300699 पर कॉल करके अपना रिजल्ट मालूम कर सकते हैं।

नहीं जारी होगी टॉपर लिस्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कक्षा 12वीं की कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती है। यह निर्णय बच्चों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा कम करने के लिए और उनके मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है।

इस साल 12वीं की कॉपियां OMS सिस्टम से हुई थी चेक

सीबीएसई ने इस साल से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OMS) सिस्टम के तहत 12वीं की कॉपियां चेक की है। ये पहली बार है, जब 12वीं की कॉपियां OMS सिस्टम के माध्यम से जांची गई हैं। जिसके तहत ऑनलाइन ही कॉपियों का मूल्यांकन किया गया और ऑनलाइन ही नंबर अपलोड किए गए। इससे मूल्यांकन प्रोसेस कम समय पर पूरा हुआ।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m