CBSE 12th Scan Copy Portal Hacked! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) 12वीं की स्कैन कॉपी वाला पोर्टल स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले चार दिन से स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ हुआ है, जिससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले पोर्टल ठप रहा, तो वहीं बाद में पेमेंट की समस्या रही है। 21 मई की शाम को स्कैन कॉपी वाला पोर्टल ठप पड़ गया था, जिसके बाद चौथे दिन यानी 22 मई की सुबह सीबीएसई ने बयान जारी कर ऑल इज वेल। हालांकि दोपहर होने से पहले ही पोर्टल में खराबी का दौर शुरू हो गया।
कई स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया में शिकायत की है कि पोर्टल स्टूडेंट्स से प्रति कॉपी 8000 से 69420 रुपये प्रति सब्जेक्ट की डिमांड कर रहा है। जबकि सीबीएसई ने प्रति काॅपी 100 रुपये निर्धारित किए है। वहीं कई स्टूडेंट्स का स्कैन कॉपी के लिए उनका आवेदन तो स्वीकार हो गया है, लेकिन इसके बाद भी पिछले 3 दिन से उनको कॉपी नहीं मिली है।
सीबीएसई स्कैन काॅपी पोर्टल हैक हुआ?
सीबीएसई 12वीं स्कैन कॉपी वाला पोर्टल 19 मई को शुरू हुआ था। इसके चौथे दिन यानी शुक्रवार 22 मई को कई स्टूडेंट्स ने पेमेंट को लेकर अपनी शिकायत की हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर ने कहा है कि सीबीएसई का स्कैनकॉपी पोर्टल हैक हो गया है, जिसमें स्टूडेंट्स से प्रति स्कैन काॅपी 8000 रुपये से लेकर 69 हजार रुपये तक मांगे जा रहे हैं। जबकि स्टूडेंट्स को प्रति विषय 100 रुपये का भुगतान करना है। तीसरे दिन शाम को पोर्टल भी ठप हो गया। अब चौथे दिन पोर्टल की तरफ से अतिरिक्त फीस की शिकायत स्टूडेंट्स कर रहे हैं।
3 दिन से नहीं मिली स्कैन काॅपी
वहीं कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी स्कैन कॉपी नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट करते हुए सीबीएसई को टैग करते हुए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

