CBSE Re-Evaluation Portal Live: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। हालांकि आज भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। रिवैल्यूएशन पोर्टल बार-बार हो रहा ठप हो रहा है। लॉग इन पर Failed शो कर रहा है। लॉगिन, वेरिफिकेशन और आवेदन सबमिट करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। छात्र सशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।
वहीं सीबीएसई ने भी छात्रों की समस्याओं का जवाब देते हुए कहा है कि जिन उम्मीदवारों को लॉगिन में परेशानी आ रही है, वो सीधे बोर्ड को डायरेक्ट मैसेज (DM) कर सकते हैं।

मंगलवार सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर पोर्टल खोला गया। हालांकि इसके बाद से ही छात्रों को लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ा है। फिलहाल स्थिति ये हो गई है कि पोर्टल खुल ही नहीं रहा है। छात्र जब लॉग इन कर रहे हैं तो Failed शो कर रहा है। बड़ी संख्या में छात्र लॉगिन, वेरीफिकेशन और आवेदन सबमिट करने में दिक्कतें बता रहे हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। सीबीएसई (CBSE) के नए डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर देश भर में भारी बवाल मचा हुआ है। सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को लेकर भी बवाल जारी है। इतने विवादों के बावजूद भी सीबीएसई छात्रों की समस्याओं को सहजता से हल नहीं कर पा रहा है। बोर्ड ने आज से पूनर्मूल्यांकन और कॉपियों के वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल तो खोल दिया है, लेकिन शुरुआत से ही यह पोर्टल भारी तकनीकी दिक्कतों और ग्लिच का शिकार हो गया है। पोर्टल एक जून को शुरू किया जाना था। हालांकि कल पूरे दिन छात्र इसमें परेशान रहे। सीबीएसई ने कल कोई जवाब नहीं दिया। आज सुबह 4.42 मिनट पर बोर्ड ने एक्स पर ट्वीट के जरिए पोर्टल लॉन्च की जानकारी दी। छात्रों का कहना है कि वो अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज कर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम बार-बार “Failed” दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों ने अपनी शिकायतें शेयर कर रहे हैं।
OSM सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
बता दें कि सीबीएसई द्वारा इस साल से लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली गंभीर विवादों में फंस गई है। कई छात्रों का आरोप है कि जल्दबाजी में कई कॉपियों के मुख्य पृष्ठ पर तो नंबर चढ़ा दिए गए, लेकिन अंदर के पन्नों पर लिखे उत्तरों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। वहीं वरिष्ठ शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने यह स्वीकार किया है कि डिजिटल स्क्रीन पर कॉपियां जांचते समय कई परीक्षकों से चूक हुई है।
सीबीएसई ओएसएम टेंडर भी पर बवाल
वहीं ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर नया विवाद सामने आया है। झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई ओएसएम टेंडर पर कई गंभीर सवाल खड़े किए है। इससे सीबीएसई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने दावा किया है कि CBSE ने OSM सिस्टम के लिए जारी टेंडर में ऐसे बदलाव किए, जिनसे एक खास कंपनी को फायदा मिला। सार्थक ने अपने ब्लॉग में पुराने और नए टेंडर डॉक्यूमेंट्स की तुलना करते हुए कई विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़े टेंडर में शामिल कंपनी COEMPT पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।

सिद्धांत ने CBSE के नए और पुराने टेंडर डॉक्यूमेंट्स को स्टडी कर विस्तृत ब्लॉग तैयार किया है। छात्र के अनुसार, डॉक्यूमेंट्स में कई ऐसे बदलाव दिखाई देते हैं जो टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं। छात्र का दावा है कि कम से कम 15 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सार्थक ने दावा किया कि COEMPT पहले Globarena नाम से काम करती थी। कंपनी के पिछले रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

