अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 8 वर्षीय बच्चे ने एक बिरयानी सेंटर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

narayana

वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा सिंगोला बांधा तालाब के पास स्थित एक बिरयानी सेंटर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल के पास पहुंचता है। फिर कुछ देर बाद वह बाइक से पेट्रोल निकालकर उसी पर छिड़क देता है और आग लगा देता है। देखते ही देखते मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिर जाती है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

देखें VIDEO

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह की घटना पर हैरानी जता रहे है। प्रारंभिक तौर पर लोगों को किसी शातिर बदमाश की करतूत होने की आशंका थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ अलग ही निकला।

डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आग लगाने वाले बच्चे की पहचान कर ली गई है। जांच में पता चला कि वह महज 8 वर्ष का है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने उसके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H