हेमंत शर्मा, इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के छात्रों के साथ हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 30 तारीख को हुए इस हादसे में छात्रों को एक कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में छात्रा पलक चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हुई, जिसका रायपुर में इलाज जारी है।

हादसे के बाद भी चालक का सुराग नहीं

घटना के कई दिन बाद अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने खुद प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। फुटेज में हादसे से जुड़े घटनाक्रम को देखा जा सकता है।

पुलिस जांच पर उठ रहे सवाल

हादसे के बाद से पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक चालक का पता नहीं लग पाने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज रायपुर में चल रहा है, जबकि पीड़ित पक्ष हादसे के जिम्मेदार कार चालक की पहचान और कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। अब बड़ा सवाल यही है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस कब तक कार चालक की पहचान कर उसे पकड़ पाती है?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m