WB Election Result: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सियासी पारा हाई कर दिया है। बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक एंट्री और जीत की बढ़त को देखते हुए जयपुर में मुख्यमंत्री आवास (CMR) पर उत्सव का माहौल है। जैसे ही रुझान नतीजों में तब्दील होने लगे, सीएम भजनलाल शर्मा के घर पर नेताओं का तांता लग गया। बड़ी बात यह है कि इस जीत का जश्न मुख्यमंत्री ने उसी झालमुड़ी के साथ मनाया, जिसकी चर्चा पीएम मोदी की रैली के दौरान पूरे देश में हुई थी।

प्रवासी राजस्थानियों ने कर दिया कमाल
सूत्रों की मानें तो बंगाल में बीजेपी की इस बड़ी जीत के पीछे राजस्थान के रणबांकुरों की मेहनत रंग लाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पार्टी ने बंगाल में प्रवासी राजस्थानियों को साधने की जिम्मेदारी दी थी। सीएम ने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर जैसे इलाकों में धुआंधार दौरे किए थे। मारवाड़ी समाज और सामाजिक संस्थाओं के साथ उनकी बैठकों ने ऐसा माहौल बनाया कि हरियाणा और दिल्ली के बाद अब बंगाल में भी भजनलाल शर्मा का चुनावी दौरा पार्टी के लिए लकी चार्म साबित हुआ है।
झालमुड़ी खाकर दी बधाई, जुटे दिग्गज नेता
मुख्यमंत्री आवास पर आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सीएम भजनलाल शर्मा ने जीत की खुशी में खुद अपने हाथों से पार्टी नेताओं को झालमुड़ी खिलाई। यह वही झालमुड़ी है जिस पर बंगाल चुनाव के दौरान खूब सियासत हुई थी। सीएम को बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, मंत्री मदन दिलावर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद मंजू शर्मा समेत दर्जनों दिग्गज नेता शामिल रहे। नेताओं ने एक सुर में कहा कि बंगाल में बीजेपी का परचम लहराना ऐतिहासिक है।
इन दिग्गजों ने दी सीएम को बधाई
जीत के इस जश्न में शामिल होने के लिए कई बड़े चेहरे मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, जोगाराम पटेल जैसे कई दिग्गज नेता सीएम हाउस पहुंचे।
बंगाल में राजस्थान का पावर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सिलीगुड़ी और बैरकपुर जैसे हिंदी भाषी क्षेत्रों में भजनलाल शर्मा की रणनीतियों ने काम किया। वहां रहने वाले राजस्थानियों ने बीजेपी के पक्ष में जमकर वोटिंग की। फिलहाल जयपुर से लेकर कोलकाता तक बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को लेकर बटाला में सख्ती, 14 से 18 सितंबर तक हुड़दंग, तेज स्पीकर और बुलेट पटाखों पर रोक
- मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से रेप और ब्लैकमेलिंग मामला, SSB ASI पर लगे गंभीर आरोप
- गुजरात विधानसभा, कोर्ट और अहमदाबाद के 3 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी
- ‘उज्जैन में रामलला जैसा हाल नहीं होने देंगे!’ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं हर्षानंद गिरी, रखी ये बड़ी मांग
- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुराने गंगा पुल के पास बन रहा नया 4-लेन ब्रिज, जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति



